विदेश की खबरें | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को दक्षेस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के शिखर सम्मेलन के रास्ते में आने वाली ‘कृत्रिम बाधा’ के दूर होने के बाद उनका देश इस सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

इस्लामाबाद, 24 दिसंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के शिखर सम्मेलन के रास्ते में आने वाली ‘कृत्रिम बाधा’ के दूर होने के बाद उनका देश इस सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार खान ने दक्षेस के महासचिव एसाला रुवन वीराकून के साथ अपनी बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। वीराकून ने यहां प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने इसके रास्ते में बनाई गई कृत्रिम बाधा को हटा दिए जाने पर पाकिस्तान में दक्षेस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने को लेकर आशा व्यक्त की।’’ दक्षेस अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका का एक क्षेत्रीय समूह है।

वर्ष 2016 से यह बहुत प्रभावी नहीं रहा क्योंकि 2014 में काठमांडू में आयोजन के बाद यह द्विवार्षिक शिखर सम्मेलन नहीं हुआ है। मूल रूप से 2016 का दक्षेस शिखर सम्मेलन 15-19 नवंबर, 2016 को इस्लामाबाद में आयोजित होने वाला था। लेकिन उस वर्ष 18 सितंबर को जम्मू कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के एक शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ‘‘मौजूदा परिस्थितियों’’ के कारण शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता जताई।

बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान के भी इस्लामाबाद में बैठक में भाग लेने से इनकार करने के बाद शिखर सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया था।

वीराकून के साथ अपनी बैठक के दौरान खान ने आपसी हित के लक्ष्यों और दक्षेस घोषणा में निहित उद्देश्यों के लिए काम करने की पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दोहराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान