एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बाबर की शतकीय पारी से पाकिस्तान ने की शानदार वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के 222 रन के जवाब में पाकिस्तान ने 85 रन पर सात और फिर 148 रन पर नौ विकेट गंवा दिये थे लेकिन शानदार लय में चल रहे बाबर ने 11वें नंबर के बल्लेबाज नसीम शाह के साथ आखिरी विकेट के लिए 70 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी करायी। इस साझेदारी में नसीम का योगदान सिर्फ पांच रन का था।

खेल की खबरें | बाबर की शतकीय पारी से पाकिस्तान ने की शानदार वापसी

श्रीलंका के 222 रन के जवाब में पाकिस्तान ने 85 रन पर सात और फिर 148 रन पर नौ विकेट गंवा दिये थे लेकिन शानदार लय में चल रहे बाबर ने 11वें नंबर के बल्लेबाज नसीम शाह के साथ आखिरी विकेट के लिए 70 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी करायी। इस साझेदारी में नसीम का योगदान सिर्फ पांच रन का था।

  गॉल के मैदान पर पर आखिरी विकेट के लिए नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिमुथ करुणारत्ने और लक्षण संदाकन के नाम था। उन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 63 रन की साझेदारी की थी।

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाये।

बाबर ने 244 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाये। वह महीश तीक्षणा की गेंद पर पगबाधा हुये।

दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 36 रन बना लिये, जिससे उसकी कुल बढ़त 40 रन की हो गयी है। स्टंप्स के समय ओशादा फर्नांडो 17 और रात्रि प्रहरी कासुन रजीता तीन रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

स्पिनरों की मददगार पिच पर पाकिस्तान के बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे तो वही बाबर रन बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण मैच में 12 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर खूब नचाया। उन्होंने 82 रन पर पांच विकेट चटकाये।

सुबह बारिश के बाद मैदान गीला होने के कारण खेल 30 मिनट की देरी से शुरू हुआ।

दिन की शुरुआत दो विकेट पर 24 रन से करने वाले पाकिस्तान की टीम ने लंच तक पांच और विकेट गंवा दिये। बाबर ने हालांकि दूसरे सत्र में टीम की शानदार वापसी करायी। उन्हें इस दौरान पुछल्ले बल्लेबाजों यासिर शाह (18) और हसन अली (17) का अच्छा साथ मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).