विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने आतंकवाद से मुकाबले के लिए काफी ‘‘प्रयास’’ किए हैं, ‘‘बलिदान’’ दिए हैं : चीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आतंकवाद से मुकाबले में पाकिस्तान के कमजोर प्रदर्शन का बचाव करते हुए चीन ने शुक्रवार को कहा कि उसके सहयोगी ने इस दिशा में ‘‘काफी प्रयास किए हैं और बलिदान दिए हैं।’’ वहीं, भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उसे अपनी सरजमीं का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए नहीं करने देना चाहिए ।

बीजिंग, 11 सितंबर आतंकवाद से मुकाबले में पाकिस्तान के कमजोर प्रदर्शन का बचाव करते हुए चीन ने शुक्रवार को कहा कि उसके सहयोगी ने इस दिशा में ‘‘काफी प्रयास किए हैं और बलिदान दिए हैं।’’ वहीं, भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उसे अपनी सरजमीं का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए नहीं करने देना चाहिए ।

‘भारत अमेरिका आतंकवाद निरोधी संयुक्त कार्य समूह’ की 17वीं बैठक और ‘इंडिया-यूएस डेजिग्नेशन डायलॉग’ के तीसरे सत्र के बाद जारी एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने आतंकवाद के परोक्ष इस्तेमाल और सीमा-पार आतंकवाद की निंदा की।

यह भी पढ़े | सुरक्षा परिषद: भारत ने देश के बच्चों और स्कूलों की सुरक्षा के प्रति आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई का किया आह्वान.

दोनों देशों ने पाकिस्तान से मुम्बई हमले और पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हुए हमले सहित अन्य आतंकवादी हमलों के दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की भी मांग की।

इस बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आतंकवाद ऐसी चुनौती है जिसका सामना सभी देश कर रहे हैं और पाकिस्तान ने आतंकवाद से मुकाबले में काफी प्रयास किए और बलिदान दिए हैं ।

यह भी पढ़े | 9/11 Attack Videos: ट्विन टावर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन से ऐसे टकराये थे हाईजैक किए हुए विमान, देखें तबाही का वो भयावह वीडियो.

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसको मान्यता देनी चाहिए और इसका सम्मान करना चाहिए। चीन सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ है । ’’

अमेरिका में ग्यारह सितंबर को हुए हमले के 19 साल होने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर झाओ ने कहा कि आतंकवादी हमले ने वैश्विक सुरक्षा के लिए कई चुनौतियां पेश कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ है और हमारा मानना है कि संयुक्त राष्ट्र को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। हम आतंक रोधी कार्रवाई पर दोहरे मानकों और आतंकवाद को किसी खास देश से जोड़ने के प्रयासों का विरोध करते हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\