एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान ने घरेलू स्तर पर निर्मित तीन जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान नाइजीरिया को सौंपे

आधिकारिक बयान के अनुसार, नाइजीरिया की वायुसेना की 57वीं वर्षगांठ पर मकुर्डी (नाइजीरिया) में नाइजीरियाई वायु सेना अड्डे पर आयोजित समारोह में ‘पाकिस्तान ऐरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स’ द्वारा बनाए लड़ाकू विमानों को शामिल किया गया.

पाकिस्तान ने घरेलू स्तर पर निर्मित तीन जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान नाइजीरिया को सौंपे
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

इस्लामाबाद, 21 मई: पाकिस्तान ने चीन के सहयोग से घरेलू स्तर पर बनाए गए तीन जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर नाइजीरिया को सौंप दिए. यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, नाइजीरिया की वायुसेना की 57वीं वर्षगांठ पर मकुर्डी (नाइजीरिया) में नाइजीरियाई वायु सेना अड्डे पर आयोजित समारोह में ‘पाकिस्तान ऐरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स’ द्वारा बनाए लड़ाकू विमानों को शामिल किया गया.

नाइजीरिया के रक्षा मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बशीर मगशी और पाकिस्तान एयर मार्शल सैयद नोमान अली इस समारोह में शामिल हुए. एयर मार्शल अली ने कहा कि यह समारोह पाकिस्तान के जेएफ-17 कार्यक्रम के लिए ऐतिहासिक है और दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य सहयोग एवं भरोसे को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- विदेश की खबरें | पाकिस्तान में राजमार्ग पर बस पलटने से 13 लोगों की मौत, 32 लोग घायल

जेएफ-17 थंडर कम वजन का और कई भूमिकाएं निभाने वाला लड़ाकू विमान है. चीन ने इस विमान की प्रौद्योगिकी विकसित की है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).