विदेश की खबरें | पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के नवनियुक्त विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने रविवार को चीन के गुआंगझोऊ में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की।

बीजिंग, 22 मई पाकिस्तान के नवनियुक्त विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने रविवार को चीन के गुआंगझोऊ में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की।

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के गिरने के बाद बिलावल को देश का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। यह विदेश मंत्री के तौर पर चीन की उनकी पहली यात्रा है।

पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी ने ट्वीट कर बताया कि बिलावल ने गुआंगझोऊ में चीन के स्टेट काउंसलर एवं विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात की।

दोनों नेताओं की मुलाकात गुआंगझोऊ में इसलिए हुई, क्योंकि राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण आंशिक तौर पर लॉकडाउन लागू है।

इससे पहले, बिलावल ने चीन पहुंचकर ट्वीट किया, ‘‘अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के तहत गुआंगझोऊ में उतरा। आज पाकिस्तान और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 71वीं वर्षगांठ है। चीन के स्टेट काउंसलर एवं विदेश मंत्री वांग यी के साथ पाकिस्तान और चीन के बीच मौजूद गहरे संबंधों पर बातचीत करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

बिलावल इससे पहले न्यूयॉर्क गए थे, जहां उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी और अमेरिका-पाकिस्तान के संबंधों को मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की थी। दोनों देशों के बीच संबंध पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के शासनकाल में काफी खराब हो गए थे।

ब्लिंकन से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से मुखातिब हुए बिलावल ने उन अटकलों को खारिज किया था कि अमेरिका के साथ संबंध बढ़ने से पाकिस्तान के चीन के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

बिलावल के साथ पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार और वरिष्ठ अधिकारी भी चीन पहुंचे हैं।

शनिवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने पाकिस्तान और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 71वीं वर्षगांठ पर दोनों देशों को बधाई दी थी।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था, ‘‘बधाई, 21 मई को पाकिस्तान और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 71वीं वर्षगांठ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल 21 मई को चीन आ रहे हैं।’’

बिलावल चीन की दो दिन की यात्रा पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार