Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी.

Terrorist Photo Credits: Twitter

कराची, 31 दिसंबर: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया. सेना ने रविवार को यह जानकारी दी. सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, खुफिया जानकारी प्राप्त होने के बाद शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक अभियान के दौरान सैनिकों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया.

सेना के मुताबिक, आतंकवादियों के ठिकाने का भी भंडाफोड़ कर हथियार, गोला-बारूद व विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है. सेना ने बताया कि क्षेत्र में छिपे अन्य आतंकवादियों के खात्मे के लिए अभियान चलाया जा रहा है. बयान के मुताबिक, ''पाकिस्तान के सुरक्षा बल राष्ट्र के साथ कदम मिलाकर बलूचिस्तान की शांति, स्थिरता और प्रगति को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.''

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हाल के महीनों में आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है. सेना ने एक दिन पहले कहा था कि खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली इलाके में एक अभियान के दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड