एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नियंत्रण रेखा के पास तीन सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तीन सेक्टरों में शुक्रवार को गोलीबारी की गई।

देश की खबरें | नियंत्रण रेखा के पास तीन सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 13 नवंबर पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तीन सेक्टरों में शुक्रवार को गोलीबारी की गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | किशोरी से बलात्कार मामले में दोषी युवक को 12 साल की कैद.

उन्होंने कहा कि बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया।

इसके कुछ ही मिनटों के बाद कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गोलीबारी की गई।

यह भी पढ़े | Ayodhya Deepotsav Celebrations 2020: आने वाले वर्षो में अद्भुत होगी श्रीराम की अयोध्या, विकास परियोजनाओं के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार ने खोला खजाना.

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बारामुला के उरी सेक्टर में भी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।

अधिकारियों ने कहा कि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों में भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2020 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).