लाहौर, पांच अगस्त पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 20 वर्षीय एक लड़की की, उसकी बड़ी बहन ने ‘झूठी शान की खातिर’ कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की छोटी बहन अपने परिवार की इच्छाओं के खिलाफ अपने पसंद के व्यक्ति से शादी करना चाह रही थी।
यह भी पढ़े | कब सुधरेगा पाकिस्तान: इमरान खान ने नया नक्शा जारी किया, जिसमें कश्मीर को बताया PAK का हिस्सा.
यह घटना मंगलवार को लाहौर से करीब 50 किमी दूर स्थित खुशाल सिंह गांव में हुई, जब ताहिरा बीबी अपने मुहल्ले के व्यक्ति से कोर्ट मैरिज करने के लिये घर से रवाना हुई थी।
पुलिस ने बताया, ‘‘उसकी बड़ी बहन आसिया बीबी ने उसका पीछा किया और अदालत के पास उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल ताहिरा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। ’’
उन्होंने बताया कि आसिया मौके से भागने में कामयाब रही। उसके पिता की शिकायत पर खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि झूठी शान की खातिर हत्या की यह एक दुर्लभ घटना है, जिसमें अपनी सगी बहन को किसी महिला ने गोली मारी है।
पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग के मुताबिक देश में हर हफ्ते पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी जाती है, बेटियों को गोली मार दी जाती है या झूठी शान की खातिर बहनों को काट कर मार डाला जाता है।
आयोग ने कहा कि पिछले साल 100 से अधिक महिलाओं की झूठी शान की खातिर हत्या कर दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY