एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सरफराज की शतकीय पारी से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ कराया टेस्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो मैचों की इस श्रृंखला के दोनों मुकाबले ड्रॉ पर छूटे।

खेल की खबरें | सरफराज की शतकीय पारी से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ कराया टेस्ट

दो मैचों की इस श्रृंखला के दोनों मुकाबले ड्रॉ पर छूटे।

चार साल के बाद टीम में वापसी कर रहे सरफराज ने 118 रन की पारी खेली। उन्होंने इससे पहले तीन पारियों में अर्धशतक लगाया था।

खराब रोशनी के कारण जब अंपायरों ने खेल को रोकने का फैसला किया तब पाकिस्तान को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी जबकि न्यूजीलैंड को एक विकेट की दरकार थी।

जीत के लिए 319 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 304 रन बनाये।

सरफराज ने चार घंटे और 48 मिनट की पारी के दौरान 176 गेंद का सामना किया और नौ चौके तथा एक छक्का जड़ा।  उन्होंने सऊद शकील (32) के साथ छठे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की मैच में पाकिस्तान की वापसी करायी।

इससे पहले न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन शुक्रवार को पाकिस्तान के पांच विकेट 80 रन पर निकाल दिये थे ।

ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल (75 रन पर चार विकेट) ने बाबर आजम और शान मसूद को छह गेंद के भीतर पवेलियन भेजा । इसके बाद ईश सोढ़ी (59 रन पर दो विकेट) ने इमामुल हक को बोल्ड किया ।

  ब्रेसवेल ने दिन के आखिरी सत्र में शकील को आउट कर सरफराज के साथ उनकी तीन घंटे से अधिक की साझेदारी तोड़ी।

अगा सलमान ने इसके बाद 40 गेंद में 30 रन की पारी खेली लेकिन वह मैट हेनरी (69 रन पर एक विकेट) की गेंद पर बोल्ड हुए। हसन अली (पांच)  को कप्तान टिम साउदी (43 रन पर दो विकेट) ने पगबाधा किया तो वहीं  ब्रेसवेल ने सरफराज को आउट कर न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदें जगा दी।

आखिरी विकेट के लिए नसीम शाह (नाबाद 15) और अबरार अहमद (नाबाद सात) ने 21 गेंद में 17 रन की अटूट साझेदार कर टीम को हार से बचाने में अहम भूमिका निभायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).