एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पाकिस्तान के कप्तान बाबर की नजरें जिंबाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए यह लीग शुरू की है। लीग की शीर्ष सात टीमें भारत में होने वाले 2023 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।

खेल की खबरें | पाकिस्तान के कप्तान बाबर की नजरें जिंबाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप पर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए यह लीग शुरू की है। लीग की शीर्ष सात टीमें भारत में होने वाले 2023 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।

लीग में 13 देशों की टीमें तीन मैचों की चार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाएं खेलेंगी जो अपने घर पर और विरोधी टीम के मैदान पर होंगी।

यह भी पढ़े | CSK vs KKR 49th IPL Match 2020: दुबई में धोनी ने जीता टॉस, कोलकाता नाईट राइडर्स को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता.

बाबर ने पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को वीडियो में कहा, ‘‘हम अपने मजबूत पक्षों के अनुसार खेलकर उनका (जिम्बाब्वे) वाइटवाश करने की कोशिश करेंगे।’’

पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले 19 मैचों में सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: Virat Kohli को भगवान बताने वाला Suryakumar Yadav का पुराना ट्वीट वायरल.

पाकिस्तान को हालांकि झटका लगा जब उप कप्तान शादाब खान पिछले हफ्ते लाहौर में अंतर टीम मैच दौरान पेर में चोट के कारण शुक्रवार को होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए ।

शादाब के कवर के तौर पर उस्मान कादिर को पहले एकदिवसीय मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).