विदेश की खबरें | पाकिस्तान: लाहौर के अनारकली बाजार में विस्फोट में 3 लोगों की मौत, 28 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में लाहौर का भीड़भाड़ वाला एक बाजार बृहस्पतिवार को शक्तिशाली विस्फोट से दहल उठा। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लाहौर, 20 जनवरी पाकिस्तान में लाहौर का भीड़भाड़ वाला एक बाजार बृहस्पतिवार को शक्तिशाली विस्फोट से दहल उठा। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट यहां अनारकली बाजार में पान मंडी के पास दोपहर एक बज कर 45 मिनट पर हुआ, जब बाजार लोगों से भरा हुआ था। इस बाजार में भारतीय वस्तुएं बेची जाती हैं।

लाहौर के आयुक्त मुहम्मद उस्मान ने संवाददाताओं से कहा कि घटना में दो लोग मारे गये और 28 अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि इस विस्फोट की जिम्मेदारी एक बलूच चरमपंथी समूह ने ली है। बाद में, गंभीर रूप से घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गयी जिसये मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी।

बलूच नेशनलिस्ट आर्मी (बीएनए) ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम अनारकली बाजार, लाहौर में बैंक को निशाना बनाने की जिम्मेदारी लेते हैं। हमला बैंक के कर्मचारियों को निशाना बना कर किया गया था। जल्द ही एक विस्तृत बयान जारी किया जाएगा।’’ बीएनए ने पूर्व में वित्तीय संस्थानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने विस्फोट की निंदा की और अधिकारियों से घायलों को सर्वश्रेष्ठ उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने घटना को लेकर पंजाब सरकार से एक रिपोर्ट भी मांगी है।

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने पुलिस महानिरीक्षक को घटना के बारे एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘घटना का लक्ष्य कानून व्यवस्था में खलल डालना था। विस्फोट के जिम्मेदार लोग कानून के हाथों से बच नहीं पाएंगे।’’

पुलिस महानिरीक्षक (पंजाब) राव सरदार खान ने कहा कि विस्फोट के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक (अभियान) डॉ मोहम्मद आबिद ने लाहौर के ऐतिहासिक ‘वॉल्ड सिटी’ के करीब विस्फोट स्थल पर पत्रकारों से कहा, “हम विस्फोट की प्रकृति का पता लगा रहे हैं।”

आबिद ने मोटरसाइकिल पर या बाजार में ‘टाइम डिवाइस’ रखे जाने की आशंका से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, “विस्फोट के कारण बना गड्ढा टाइम डिवाइस के इस्तेमाल की ओर इशारा कर रहा है। बहरहाल, अभी हम किसी चीज़ की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि आतंकवाद रोधी विभाग और बम निरोधक दस्ते के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और विस्फोट की प्रकृति की जांच कर रहे हैं।

रेस्क्यू 1122 के मुताबिक, घायलों को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स