एजेंसी न्यूज

Pakistan: कराची में खाद्यान्न वितरण केंद्र पर हुई भगदड़ में 12 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची स्थित एक रमजान खाद्यान्न वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Pakistan: कराची में खाद्यान्न वितरण केंद्र पर हुई भगदड़ में 12 लोगों की मौत
Pakistan

कराची, 1 अप्रैल : पाकिस्तान (Pakistan) के बंदरगाह शहर कराची स्थित एक रमजान खाद्यान्न वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि भगदड़ की घटना तब हुई, जब खाना बांटने के समय कुछ लोगों ने अनजाने में बिजली के तार पर पैर रख दिया, जिसके बाद लोग एक दूसरे को धक्का देकर भागने लगे और इस दौरान कुछ लोग नजदीकी नाले में गिर गए. अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित 12 लोग भगदड़ में मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं. यह भी पढ़ें: अमेरिका: जॉर्जिया की असम्बेली ने ‘हिंदूफोबिया’ के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमीरुल्ला ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘शुरुआत में बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और भगदड़ मच गई.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).