एजेंसी न्यूज

Pakistan: बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए.

Pakistan: बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत
(Photo : X)

पेशावर, 28 फरवरी : उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

बस हरिपुर जिले के खानपुर से एक पहाड़ी गांव की ओर जा रही थी, तभी तरनावा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पुलिस ने बताया कि तेज गति के कारण एक मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गई. मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. यह भी पढ़ें : प्रशिक्षण अभियान पर श्रीलंका पहुंचे भारतीय तटरक्षक के जहाज

बचाव वाहन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को निकाला. घायलों को हरिपुर जिले के एक ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).