देश की खबरें | करतारपुर गलियारे में भारतीय क्षेत्र में निर्मित पुल के सर्वे के लिए पहुंचा पाक दल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करतारपुर गलियारे के पाकिस्तान वाले हिस्से में एक पुल के हिस्से के निर्माण के मुद्दे को लेकर पड़ोसी देश के चार सदस्यीय सर्वे दल ने बृहस्पतिवार को भारत के अधिकारियों के साथ बैठक की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 27 अगस्त करतारपुर गलियारे के पाकिस्तान वाले हिस्से में एक पुल के हिस्से के निर्माण के मुद्दे को लेकर पड़ोसी देश के चार सदस्यीय सर्वे दल ने बृहस्पतिवार को भारत के अधिकारियों के साथ बैठक की।

करतारपुर परियोजना के तहत भारत पुल के 100 मीटर लंबे हिस्से का निर्माण पहले ही कर चुका है। लेकिन पाकिस्तान ने अपनी ओर का पुल अभी तक नहीं बनाया है।

यह भी पढ़े | GST New Provisions: जीएसटी में नए प्रावधान का कितना होगा फायदा.

अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक में भारतीय इलाके में पुल की तरफ हुई।

गलियारे का निर्माण कार्य करने वाली सीगॉल इंडिया लिमिटेड के उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह ने बताया, ‘‘उनकी (पाकिस्तान की) ओर से सर्वे दल आया था। इसमें चार लोग थे जिनमें से एक था वरिष्ठ सर्वेयर तथा तीन उनके सहायक थे।’’

यह भी पढ़े | NEET, JEE Exams 2020: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल बोले, छात्र चाहतें है कि जेईई और नीट की परीक्षा हो.

उन्होंने बताया, ‘‘वे यहां, हमारे इलाके में निर्मित 100 मीटर के पुल का सर्वे करने आए थे।’’

सिंह ने बताया कि पाकिस्तान को अपने इलाके के निचले क्षेत्र में पुल के 260 मीटर हिस्से का निर्माण करना है।

उन्होंने बताया कि मुलाकात और बातचीत के बाद लगा कि वे पुल निर्माण में दिलचस्पी ले रहे हैं।

पाकिस्तानी दल के साथ बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई तथा करीब एक घंटे तक चली।

भारत की ओर से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

करतारपुर गलियारा भारत के पंजाब में गुरदासपुर जिले स्थित डेरा बाबा नानक से पाकिस्तान के गुरुद्वारा दरबार साहिब को जोड़ता है जहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अंतिम दिन बिताए थे।

इस गलियारे का पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\