देश की खबरें | भारत में 26 जगहों पर दिखे पाक ड्रोन, फिरोजपुर में ड्रोन ने एक परिवार के सदस्यों को किया घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में ड्रोन भेजना शुक्रवार को जारी रखा और सेना ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए।

नयी दिल्ली, नौ मई पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में ड्रोन भेजना शुक्रवार को जारी रखा और सेना ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए।

सेना ने कहा कि ड्रोन बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लक्की नाला में देखे गए।

इसमें कहा गया है, "उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में भुज तक, अंतरराष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं।"

इसमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन भी शामिल हैं।

सेना ने कहा, "इन स्थानों में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं।"

एक सैन्य अधिकारी ने कहा, "दुर्भाग्य से, एक सशस्त्र ड्रोन ने फिरोजपुर में एक नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप एक स्थानीय परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।"

उन्होंने कहा कि स्थिति पर कड़ी और निरंतर नजर रखी जा रही है तथा जहां भी आवश्यक हो, त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारी ने कहा, "नागरिकों, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वालों को घर के अंदर रहने, अनावश्यक आवाजाही को सीमित करने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता और एहतियात बरतना जरूरी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\