विदेश की खबरें | पाक सेना, आईएसआई ने विपक्षी नेताओं के साथ गोपनीय बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने बहुदलीय सम्मेलन से महज कुछ दिनों पहले प्रमुख विपक्षी नेताओं के साथ एक गोपनीय बैठक की और उनसे प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ अपने सियासी मतभेदों में सेना का नाम घसीटने से बचने को कहा। मीडिया में आई एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

इस्लामाबाद, 22 सितंबर पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने बहुदलीय सम्मेलन से महज कुछ दिनों पहले प्रमुख विपक्षी नेताओं के साथ एक गोपनीय बैठक की और उनसे प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ अपने सियासी मतभेदों में सेना का नाम घसीटने से बचने को कहा। मीडिया में आई एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

‘द डान’ की खबर के मुताबिक बाजवा और हमीद ने यह बैठक 16 सितंबर को की जिसमें नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष शहबाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी समेत करीब 15 नेता शामिल थे।

यह भी पढ़े | Nepal Halts Distribution of New Text Book: भारतीय क्षेत्र को अपने संशोधित नक्शे में दर्शाने वाली नई किताबों का वितरण नेपाल सरकार ने रोका.

खबर में कहा गया कि सत्र के लिये तय नियमों के मुताबिक बैठक का सार्वजनिक खुलासा नहीं किया जाना था।

रेल मंत्री शेख राशिद ने बैठक और उसके भागीदारों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह बैठक गिलगित-बाल्तिस्तान की संवैधानिक स्थिति में लंबित बदलाव पर चर्चा को लेकर हुई थी। भारत इस प्रस्तावित बदलाव का विरोध करता है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: सीमा पर जारी तनाव के बीच बड़ी खबर, चीन से बात करने को तैयार हुआ भारत.

विपक्ष ने हालांकि इस मौके का इस्तेमाल अन्य मुद्दों को लेकर अपनी चिंताओं को जाहिर करने के लिये किया, जिनमें खास तौर पर सियासत में सेना के कथित दखल और जवाबदेही के नाम पर उसके नेताओं का उत्पीड़न शामिल था।

खबर में कहा गया कि राशिद बैठक में शामिल होने वाले मंत्रियों में से एक थे।

सियासी पर्यवेक्षक इस बैठक और इसके खुलासे के समय को रविवार को यहां हुए विपक्षी बहुदलीय सम्मेलन से जोड़कर देख रहे हैं जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सेना की तीखी आलोचना करते हुए कहा था कि “देश में सत्ता से भी बड़ी एक सत्ता है।”

शरीफ फिलहाल लंदन में इलाज करा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\