विदेश की खबरें | पाक सेना ने एलओसी के पास ‘भारतीय जासूसी ड्रोन’ को मार गिराने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कथित तौर पर घुसपैठ कर रहे एक “भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर” (ड्रोन) को मार गिराने का शनिवार को दावा किया।

इस्लामाबाद, छह जून पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कथित तौर पर घुसपैठ कर रहे एक “भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर” (ड्रोन) को मार गिराने का शनिवार को दावा किया।

सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिकार ने कहा कि इस छोटे हेलीकॉप्टर ने एलओसी के पास खंजार सेक्टर में देश के हवाईक्षेत्र में घुसने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े | Death of George Floyd: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा- ब्लैक लाइव्स मैटर, नस्लीय भेदभाव को संबोधित करेंगे.

उन्होंने एक बयान में कहा, “क्वाडकॉप्टर एलओसी में पाकिस्तान की तरफ 500 मीटर अंदर तक घुस आया था।”

प्रवक्ता ने दावा किया कि यह आठवां भारतीय क्वाडकॉप्टर है जिसे पाकिस्तानी सेना ने इस साल मार गिराया।

यह भी पढ़े | ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने WHO से ब्राजील को निकाल लेने की दी धमकी.

उन्होंने कहा कि पिछले महीने, ऐसे दो क्वाडकॉप्टर मार गिराए गए थे, पहला 27 मई को जबकि दूसरा 29 मई को, जब वे पाकिस्तानी सीमा में कथित तौर पर काफी अंदर तक घुस आए थे।

भारत ने पूर्व में पाकिस्तानी सेना के इन दावों को खारिज किया है।

पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट पर किए गए हवाई हमले के बाद से दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं।

इसके बाद यह तनाव उस वक्त और बढ़ गया था जब भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को पिछले साल अगस्त में निरस्त कर दिया था। पाकिस्तान ने भारत के साथ कूटनीतिक संबंध घटा लिए थे और भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेज दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\