विदेश की खबरें | पाक ने खुफिया संगठनों के समन्वय के लिए राष्ट्रीय खुफिया समन्वय समिति की स्थापना को दी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को आईएसआई प्रमुख की अध्यक्षता में देश के दो दर्जन से अधिक खुफिया संगठनों के समन्वय के लिए राष्ट्रीय खुफिया समन्वय समिति (एनआईसीसी) की स्थापना को मंजूरी दे दी।

इस्लामाबाद, 24 नवम्बर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को आईएसआई प्रमुख की अध्यक्षता में देश के दो दर्जन से अधिक खुफिया संगठनों के समन्वय के लिए राष्ट्रीय खुफिया समन्वय समिति (एनआईसीसी) की स्थापना को मंजूरी दे दी।

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने एक वरिष्ठ सुरक्षा सूत्र के हवाले से कहा कि समन्वय मंच की स्थापना के बारे में चर्चा हुई है, लेकिन एक बार औपचारिक रूप से इसे आकार देने के बाद ही इसकी कार्यप्रणाली पर निर्णय किया जाएगा।

यह भी पढ़े | अमेरिकी विश्वविद्यालय ने जैन अध्ययन के लिए पीठ की स्थापना की.

उसने कहा कि नई समिति का नेतृत्व ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के महानिदेशक करेंगे। वह उसके अध्यक्ष होंगे।

खुफिया एजेंसियों ने इस मुद्दे पर कम से कम दो दौर की चर्चा की है, जिसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समन्वय निकाय की पहली बैठक अगले सप्ताह की शुरुआत में हो सकती है।

यह भी पढ़े | ईरान में फिर तबाही मचा रहा है कोरोना वायरस, 24 घंटों में 12,460 नए मामले.

एनआईसीसी देश के दो दर्जन से अधिक खुफिया संगठनों के समन्वय के लिए एक तंत्र के रूप में काम करेगा। राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी प्राधिकरण भी नए ढांचे का हिस्सा होगा।

खबर के अनुसार यह कदम खुफिया तंत्र के लंबे समय से प्रतीक्षित सुधार का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य संबंधित एजेंसियों की भूमिका को स्पष्ट करना, उनके समन्वय में सुधार करना और उनकी क्षमताओं का अनुकूलन करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड