एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पजाबः शिअद व कांग्रेस के पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व नेता जगदीप सिंह नकई रविप्रीत सिंह सिद्धू, हरभाग सिंह देसु और कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

देश की खबरें | पजाबः शिअद व कांग्रेस के पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व नेता जगदीप सिंह नकई रविप्रीत सिंह सिद्धू, हरभाग सिंह देसु और कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

केंद्रीय मंत्री व पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्य के प्रभारी महासचिव दुष्यंत गौतम और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की उपस्थिति में इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

नकई पंजाब अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के प्रमुख संसदीय सचिव रह चुके हैं। वह दो बार मानसा से विधायक भी रहे हैं।

शेखावत ने इस अवसर पर पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिस पंजाब के स्मरण पहले खुशहाली के तौर पर होता था, जिसका देश की अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान होता था उसे आज ड्रग, रेत व शराब माफियाओं व आर्थिक बदहाली के लिए जाना जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन नेताओं के आने से भाजपा की ताकत निश्चित तौर पर बढ़ेगी। नया पंजाब बनाने का हमारा लक्ष्य है और इसमें इन नेताओं का आना सहायक होगा।’’

बलूनी ने कहा कि पंजाब के राजनीतिक कार्यकर्ता लगातार भाजपा में रूचि ले रहे हैं और सदस्यता भी ग्रहण कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि वहां हवा किस ओर बह रही है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2021 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).