देश की खबरें | मुम्बई में घर से पेंटर का शव बरामद, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई के माटुंगा इलाके में 41 वर्षीय एक पेंटर का शव उसके घर में ‘बाथटब’ से बरामद किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 20 अगस्त मुम्बई के माटुंगा इलाके में 41 वर्षीय एक पेंटर का शव उसके घर में ‘बाथटब’ से बरामद किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आशंका जतायी है कि पेंटर राम इंद्रनील कामथ ने बुधवार को आत्महत्या की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौके से एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़े | Rajasthan: सचिन पायलट बोले-कांग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही है, कौन किस पद पर रहेगा इसका फैसला पार्टी करेगी.

अधिकारी ने बताया कि पेंटर अविवाहित थे और अपनी मां तथा बहन के साथ मध्य मुम्बई के माटुंगा इलाके में शंकर मठम रोड पर प्लाई हाउस में रहते थे।

उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर वह बाथरूम में गए और फिर काफी समय तक बाहर नहीं आए। बाद में उनकी मां ने उन्हें ‘बाथटब’ में बेसुध पाया।

यह भी पढ़े | Swachh Survekshan 2020: इंदौर को फिर मिला भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे नंबर पर.

अधिकारी ने बताया कि कामथ को तुरंत सिओन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

अधिकारी ने बताया कि मौके से मिले पत्र में कामथ ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कामथ के परिजनों और दोस्तों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\