एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वर्ष 2021-22 सत्र में धान खरीद 707.24 लाख टन तक पहुंची : खाद्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने देशभर में अबतक चालू विपणन वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर लगभग 96 लाख से अधिक किसानों से 707.24 लाख टन धान की खरीद की है।

जरुरी जानकारी | वर्ष 2021-22 सत्र में धान खरीद 707.24 लाख टन तक पहुंची : खाद्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 28 फरवरी केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने देशभर में अबतक चालू विपणन वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर लगभग 96 लाख से अधिक किसानों से 707.24 लाख टन धान की खरीद की है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अब तक लगभग 96.41 लाख किसानों को 1,38,619.58 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ लाभान्वित किया गया है।’’

बयान के अनुसार, चालू विपणन वर्ष 2021-22 में 27 फरवरी तक 707.24 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है।

अबतक की गई कुल खरीद में से चालू विपणन वर्ष में 27 फरवरी तक सर्वाधिक 186.85 लाख टन धान पंजाब से खरीदा गया है, जबकि 92.01 लाख टन छत्तीसगढ़ से, 70.22 लाख टन तेलंगाना से, 55.30 लाख टन हरियाणा से और 64.93 लाख टन उत्तर प्रदेश से खरीदा गया है।

धान विपणन का मौसम आमतौर पर अक्टूबर से शुरू होता है और सितंबर तक चलता है।

विपणन सत्र 2020-21 के दौरान सरकार ने 1,69,133.26 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य पर 895.83 लाख टन धान की खरीद की थी।

सरकार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के साथ-साथ राज्य एजेंसियों के माध्यम से खरीद कार्य करती है।

सरकार एमएसपी के साथ किसानों की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर धान और गेहूं खरीदती है और साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पंजीकृत गरीब लाभार्थियों को अत्यधिक रियायती दर पर राशन की दुकानों के माध्यम से वितरण के लिए खरीदे गए अनाज का उपयोग करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2022 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).