देश की खबरें | पंजाब में बाढ़ से 2.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल को नुकसान

चंडीगढ़, 14 जुलाई पंजाब में बीते कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण बाढ़ आने से लगभग 2.40 लाख हेक्टेयर धान की फसल बर्बाद होने की आशंका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, "बारिश की वजह से 2.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित हुई है और इसमें से 83,000 हेक्टेयर से अधिक की फसल को दोबारा बोया जाएगा।"

उन्होंने बताया कि धान की फसल को मुख्य रूप से पटियाला, संगरूर, मोहाली, लुधियाना, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब जिलों में नुकसान हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि किसानों को फसल की दोबारा रोपाई के लिये धान की नर्सरी दी जाएगी और उन्हें धान की पीआर 126 किस्म और बासमती बोने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फसल के नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए एक विशेष गिरदावरी कराई जाएगी।

पंजाब में 30 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान उगाया जाता है। यह एक खरीफ फसल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)