नयी दिल्ली, 14 नवंबर वैश्विक यात्रा-प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो पुनर्खरीद प्रक्रिया के जरिये अपने 1,620 करोड़ रुपये के कर्ज का एक बड़ा हिस्सा समय से पहले चुकाएगी।
आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही कंपनी ने कहा कि पुनर्खरीद पहल में ओयो के बकाया सावधि ऋण बी (टीएलबी) के 30 प्रतिशत की पुनर्खरीद शामिल है।
इस ऋण का पुनर्भुगतान जून, 2026 के लिए निर्धारित है।
गौरतलब है कि रितेश अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी ने 2023-24 की दूसरी तिमाही में 16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।
इस पुनर्खरीद के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ओयो के ब्याज व्यय में प्रति वर्ष 225 करोड़ रुपये की कमी होगी।
पुनर्खरीद सार्वजनिक बोली के जरिये की जा रही है, जो 14-18 नवंबर तक खुली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY