ICC World Cup 2023: OYO का बड़ा एक्सपेंशन, क्रिकेट विश्व कप के मेजबान शहरों में 500 होटल जोड़ेगी कंपनी

आतिथ्य सेवा से जुड़े प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने शुक्रवार को कहा कि भारत में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के मैचों की मेजबानी करने वाले शहरों में उसकी अगले तीन महीनों में करीब 500 नए होटलों को जोड़ने की योजना है.

ओयो ( Photo Credit: Twitter)

नयी दिल्ली, सात जुलाई आतिथ्य सेवा से जुड़े प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने शुक्रवार को कहा कि भारत में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के मैचों की मेजबानी करने वाले शहरों में उसकी अगले तीन महीनों में करीब 500 नए होटलों को जोड़ने की योजना है. ओयो ने एक बयान में कहा कि विश्व कप टूर्नामेंट के मैचों के आयोजन स्थलों के आसपास मौजूद होटल को साथ में जोड़ा जाएगा.दुनिया भर से आने वाले क्रिकेटप्रेमियों को ध्यान में रखते हुए नए होटल मंच से जोड़ने की तैयारी है. यह भी पढ़ें: वनडे वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा- विराट कोहली के टी20 सिलेक्शन पर चर्चा, नए चीफ सेलेक्टर के हाथ में होगी दिग्गजों का भविष्य

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "ओयो अगले तीन महीनों में विश्व कप मैचों के आयोजन वाले शहरों में 500 होटल अपने साथ जोड़ेगी. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अपनी पसंदीदा टीम को खेलते हुए देखने के लिए आने वाले दर्शकों को सुविधाजनक एवं किफायती रिहाइश मिले."

इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में क्रिकेट विश्व कप खेला जाने वाला है. इसके मुकाबले अहमदाबाद, हैदराबाद, दिल्ली, धर्मशाला, चेन्नई, लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और पुणे में खेले जाएंगे.

इस बीच ऑनलाइन यात्रा सेवाएं देने वाली कंपनी मेकमाईट्रिप ने विश्व कप मैचों के मेजबान शहरों के निवासियों से अपने मकान सूचीबद्ध करने को कहा है. होटल के बजाय घरों में मेहमान के तौर पर ठहरने (होमस्टे) के बढ़ते चलन को देखते हुए मेकमाईट्रिप ने यह सुविधा शुरू की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Virat Kohli New Milestone: आगामी वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स