जरुरी जानकारी | दिल्ली-एनसीआर में 98,000 से अधिक बिना बिके हुए घर: प्रॉपटाइगर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2022 के अंत में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 98,290 आवासीय इकाइयां अभी बिक नहीं पाई हैं और बिल्डरों को बिक्री की मौजूदा गति के आधार पर इन्हें बेचने में लगभग पांच साल लग जाएंगे।
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर वर्ष 2022 के अंत में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 98,290 आवासीय इकाइयां अभी बिक नहीं पाई हैं और बिल्डरों को बिक्री की मौजूदा गति के आधार पर इन्हें बेचने में लगभग पांच साल लग जाएंगे।
संपत्ति सलाहकार फर्म प्रॉपटाइगर डॉट कॉम ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, वर्ष 2022 में देश के आठ प्रमुख आवासीय बाजारों में बिना बिकी इकाइयां 17 प्रतिशत बढ़कर 8,49,510 हो गईं।
इनमें से लगभग 8.5 लाख यानी 80 प्रतिशत बिना बिकी इकाइयां निर्माणाधीन हैं जबकि 20 प्रतिशत इकाइयां बनकर पूरी तरह तैयार हैं।
यह रिपोर्ट दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगरीय क्षेत्र, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद में आवासीय इकाइयों की स्थिति पर आधारित है।
रिपोर्ट कहती है कि घरों की बिक्री की मौजूदा गति को देखते हुए अनबिकी इकाइयों की बिक्री में सबसे अधिक 61 महीने का समय दिल्ली-एनसीआर में लगेगा। दूसरी ओर पुणे, कोलकाता और चेन्नई में सबसे कम 26 महीने का समय लगेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)