देश की खबरें | मेघालय में बाढ़ से 89,000 से ज्यादा लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में बाढ़ से 89,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं ।

तूरा (मेघालय), 14 जुलाई मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में बाढ़ से 89,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं ।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं और तिकरिकिल्ला, देमदेमा और सेलसेला खंड में स्थिति गंभीर है ।

यह भी पढ़े | राजस्थान में सियासी संकट के बीच जयपुर में कल सुबह 11 बजे बीजेपी की बैठक, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी रहेंगी मौजूद: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुत्र की सहायक जिनजिराम नदी उफान पर है।

पश्चिम गारो हिल्स के उपायुक्त राम सिंह ने बताया, ‘‘बाढ़ से तिकरिकिल्ला, देमदेमा और सेलसेला खंड में स्थिति गंभीर है। हालात की निगरानी की जा रही है ।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई, कांग्रेस नेता शशि थरूर, प्रिया दत्ता, समेत इन नेताओं ने जताया दुःख.

उन्होंने बताया कि बाढ़ से 16,400 घर और 89,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं ।

जिला प्रशासन ने तीनों खंड में सात दिनों तक नि:शुल्क राहत सामग्री बांटने की घोषणा की है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है ।

निचले इलाके में रह रहे लोग अपने मवेशियों के साथ पहले ही एएमपीटी (अगिया, मेधीपाड़ा, फुलबाड़ी, तूरा) रोड पर सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं ।

इस बीच, तिकरिकिल्ला, देमदेमा और सेलसेला में जलस्तर बढ़ने की सूचना मिली है।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि एएमपीटी रोड का बड़ा हिस्सा, पीडब्ल्यूडी की कई सड़कें और सेलसेला-तूरा सड़क पानी में डूबा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\