देश की खबरें | मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन 62,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न जलाशयों में 62,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, नौ सितंबर मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न जलाशयों में 62,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गणेश उत्सव शनिवार को शुरू हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में शहर में लोगों और ‘सार्वजनिक मंडलों’ (जन समूहों) ने घरों तथा सामुदायिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की।
प्रतिमाओं का विसर्जन डेढ़ दिन बाद रविवार दोपहर से शुरू किया गया।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि मध्यरात्रि तक समुद्र, अन्य जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में 62,569 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
बीएमसी ने कहा, ‘‘विसर्जन के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है।’’
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को घरों में स्थापित 62,197 प्रतिमाओं और सार्वजनिक रूप से स्थापित 348 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
प्राकृतिक जलाशयों में प्रदूषण से बचने के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाबों में करीब 30 हजार प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
दस दिवसीय गणपति उत्सव के दौरान श्रद्धालु डेढ़ दिन, पांच दिन, सात दिन और आखिरी दिन (अनंत चतुर्दशी) पर गणपति को विदाई देते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

