देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के विकास में बाहरियों ने बंगालियों से बड़ी भूमिका निभाई : दिलीप घोष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में ‘‘बाहरी बनाम भीतरी’’ की बहस के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को दावा किया कि राज्य के विकास में दूसरे राज्यों के लोगों ने बंगालियों से बड़ी भूमिका निभाई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, दो दिसंबर पश्चिम बंगाल में ‘‘बाहरी बनाम भीतरी’’ की बहस के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को दावा किया कि राज्य के विकास में दूसरे राज्यों के लोगों ने बंगालियों से बड़ी भूमिका निभाई है।

उनकी टिप्पणी पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि घोष राज्य के इतिहास और संस्कृति के बारे में जाने बिना ‘‘बांटने वाली’’ राजनीति कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Ex-Judge C S Karnan Arrested: मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन चेन्नई में गिरफ्तार, ये है मामला.

घोष ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘स्वतंत्रता पूर्व के काल से, जो लोग दूसरे राज्यों से आए थे, उन्होंने बंगाल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनमें से अधिकतर, मिलों और कारखानों में काम करने वाले लोग अन्य राज्यों से थे। इस तरह बाहर से आए लोगों ने राज्य के विकास में बंगालियों से बड़ी भूमिका निभाई।’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बंगाल के कल्याण के लिए काम करने वाले लोगों को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अब ‘‘बाहरी’’ करार दे रही है।

यह भी पढ़े | Gujarat: BJP नेता ने उड़ाई COVID-19 के गाइडलाइंस की धज्जियां, पोती की सगाई में इकठ्ठा हुए हजारों लोग ( Watch Video).

उन्होंने व्यंग्य किया, ‘‘शाहरुख खान (राज्य के एंबैसडर) और प्रशांत किशोर (तृणमूल कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार) अब भीतरी हो गए हैं।’’

घोष की टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘बंगालियों को अपमानित करने और उन्हें कमतर आंकने’’ के भाजपा के इरादे का अब खुलासा हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दिलीप घोष राष्ट्र के संपूर्ण विकास और स्वतंत्रता संग्राम में बंगालियों द्वारा निभाई गई भूमिका के बारे में नहीं जानते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान