देश की खबरें | शौचालय को सपा के झंडे के रंग में रंगने पर नाराजगी : कुछ देर बाद बदला रंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) ने गोरखपुर स्थित रेलवे अस्पताल के शौचालय को कथित रूप से सपा के झंडे के रंग में रंगे जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को रेलवे अधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उप्र), 29 अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) ने गोरखपुर स्थित रेलवे अस्पताल के शौचालय को कथित रूप से सपा के झंडे के रंग में रंगे जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को रेलवे अधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।

हालांकि सपा नेताओं की नाराजगी के बाद शौचालय को सफेद रंग से पोत दिया गया।

यह भी पढ़े | COVID-19 पॉजिटिव महिला ने रायपुर के AIIMS अस्पताल में 3 बच्चों को दिया जन्म, नवजात शिशुओं की पहली कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव.

सपा जिला अध्यक्ष राम नगीना सैनी ने बताया कि गोरखपुर स्थित ललित नारायण मिश्रा रेलवे अस्पताल के शौचालय को हुबहू समाजवादी पार्टी के झंडे के रंग में रंगा गया था। इससे नाराज होकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर तुरंत कार्यवाही की मांग की।

सपा ने एक ट्वीट में भी कहा "दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के (झंडा के) रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना है। एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगों का घोर का अपमान, घोर निंदनीय है। संज्ञान लें, हो कार्रवाई, तत्काल बदला जाए रंग।"

यह भी पढ़े | MEA on Pakistan: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव बोले-आतंकवाद को समर्थन देने में पाकिस्तान की भूमिका पूरा विश्व जानता है.

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने इस पर सफाई देते हुए ट्वीट किया "स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गोरखपुर रेलवे अस्पताल के टॉयलेट में लगे यह टाइल्स वर्षों पुराने हैं। इन टाइल्स को लगाने का उद्देश्य बेहतर साफ सफाई सुनिश्चित करना है। इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई भी संबंध नहीं है।"

सपा कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के कुछ ही घंटों बाद उस शौचालय को सफेद रंग से पोत दिया गया। हालांकि इसे लेकर रेलवे ने कोई बयान नहीं जारी किया। बहरहाल, सपा जिला अध्यक्ष राम नगीना सैनी ने इस पर संतोष जाहिर किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\