देश की खबरें | हमारी सरकार ने कर्नाटक के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक का विकास सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, जबकि पिछली सरकारें अपना पैसा राज्य से बाहर भेज देती थी।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक का विकास सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, जबकि पिछली सरकारें अपना पैसा राज्य से बाहर भेज देती थी।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने परंपराओं के साथ-साथ प्रौद्योगिकी को साथ लेकर भारत की प्रगति के लिए काम किया है।

उन्होंने यहां ‘‘बरिसू कन्नड़ दिम दिमावा’’ सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘एक समय था जब कर्नाटक में सरकार बनने के बाद लोग इसका पैसा राज्य से बाहर ले जाते थे। आज पैसा और संसाधन ईमानदारी से कर्नाटक के विकास में लगाया जा रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य को 2009 से 2014 के बीच कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के केंद्र की सत्ता में होने पर सालाना 11,000 करोड़ रुपये मिलते थे जबकि उनकी सरकार के तहत यह बढ़कर 30,000 करोड़ रुपये हो गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य को 2014 से पहले के पांच वर्षों में रेलवे परियोजनाओं के लिए केवल 4,000 करोड़ रुपये मिले थे और अब यह राशि नवीनतम बजट में 7,000 करोड़ रुपये है।

मोदी ने कहा कि उनके सत्ता में आने से पहले पांच वर्ष में राज्य में राजमार्गों के निर्माण पर लगभग 6,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि अब यह पिछले नौ वर्षों में सालाना 5,000 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि विकास की तेज गति के कारण कर्नाटक की तस्वीर तेजी से बदल रही है।

राज्य में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने परंपराओं के साथ-साथ प्रौद्योगिकी को साथ लेकर भारत की प्रगति के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर इसने प्राचीन मंदिरों और सांस्कृतिक केंद्रों का कायाकल्प किया है तो भारत डिजिटल भुगतान में भी विश्व में अग्रणी बन गया है।

उन्होंने राष्ट्र निर्माण में कर्नाटक के योगदान की भी सराहना की।

समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के अन्य नेता और धार्मिक हस्तियां मौजूद थीं।

बोम्मई ने कहा कि राज्य प्राकृतिक संसाधनों, संस्कृति और प्रौद्योगिकी से समृद्ध है और भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मोदी के संकल्प को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में कर्नाटक राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में एक हजार अरब डॉलर का योगदान देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\