खेल की खबरें | चैम्पियंस ट्रॉफी में खत्म हो गया हमारा अभियान : रिजवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने रविवार को स्वीकार किया कि भारत से मिली हार के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में उनकी टीम का अभियान लगभग खत्म हो गया ।

दुबई, 23 फरवरी पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने रविवार को स्वीकार किया कि भारत से मिली हार के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में उनकी टीम का अभियान लगभग खत्म हो गया ।

भारत से मिली छह विकेट से हार पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार है । ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना तय लग रहा है । पाकिस्तान को आखिरी लीग मैच बांग्लादेश से खेलना है ।

रिजवान ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हम कह सकते हैं कि हमारा अभियान लगभग खत्म हो गया । हमें दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा । एक मैच बाकी है तो उम्मीद बची है । एक कप्तान के तौर पर मुझे ऐसे हालात पसंद नहीं है । हमारी तकदीर हमारे हाथ में होनी चाहिये थी ।’’

उन्होंने भारत खासकर 51वां वनडे शतक जमाने वाले विराट कोहली को जीत का श्रेय दिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ वह इतनी मेहनत करते हैं जिसे देखकर मैं दंग हूं । पूरी दुनिया कह रही थी कि वह फॉर्म में नहीं है लेकिन इतने बड़े मैच में इतने आराम से रन बनाये । उनकी फिटनेस और अनुशासन काबिले तारीफ है । हमने उन्हें आउट करने की बहुत कोशिश की लेकिन कर नहीं सके ।’’

रिजवान ने कहा ,‘‘ हम इस नतीजे से निराश है । हमने सभी विभागों में गलतियां की और बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले सके ।’’

पाकिस्तान ने 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\