जरुरी जानकारी | संगठित खुदरा कारोबार 2030 तक 230 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचेगा: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में संगठित खुदरा क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और बढ़ती खर्च योग्य आय तथा विकसित होती उपभोक्ता प्राथमिकताओं के कारण 2030 तक इसके 230 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी भारत में संगठित खुदरा क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और बढ़ती खर्च योग्य आय तथा विकसित होती उपभोक्ता प्राथमिकताओं के कारण 2030 तक इसके 230 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

डेलॉयट-आरएआई की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में संगठित खुदरा कारोबार 10 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ रहा है।

इसमें कहा गया, ‘‘ इसके 2030 तक 230 अरब डॉलर तक पहुंचने के आसार हैं।’’

रिपोर्ट कहती है, भारत के उपभोग को बढ़ाने वाले प्रमुख रुझानों और ताकतों में बढ़ती आय का स्तर, ‘जेन जी’ (1997 से 2012 के बीच जन्मे लोग) उपभोक्ताओं का उभरता प्रभाव, ऋण तक आसान पहुंच और संगठित खुदरा व्यापार की ओर रुझान शामिल हैं।

इसमें कहा गया, ‘‘ वित्तीय समावेश देश में खुदरा परिदृश्य को बदल रहा है और संगठित खुदरा क्षेत्र की ओर एक उल्लेखनीय बदलाव हो रहा है।’’

रिपोर्ट के अनुसार, निजी खपत 2013 में 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024 में 2,100 अरब डॉलर हो गई, जो अमेरिका, चीन और जर्मनी की निजी खपत से अधिक है।

डेलॉयट इंडिया के भागीदार आनंद रामनाथन ने कहा कि विवेकाधीन खर्च में वृद्धि, डिजिटल कॉमर्स का विस्तार और ऋण तक बढ़ती पहुंच ब्रांड से जुड़ाव के नियमों को पुन: परिभाषित कर रही है।

रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कुमार राजगोपालन ने कहा कि जैसे-जैसे संगठित खुदरा व नए वाणिज्य मॉडल का विस्तार होगा, इन रुझानों के साथ तालमेल बैठाने वाले व्यवसायों के लिए विकास व नवाचार के अपार अवसर खुलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार