देश की खबरें | जम्मू में गोलीबारी में युवक की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू शहर में पुलिस द्वारा नशा तस्करों का पीछा किए जाने के दौरान हुई गोलीबारी में एक आदिवासी युवक की मौत मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं ।
जम्मू, 25 जुलाई जम्मू शहर में पुलिस द्वारा नशा तस्करों का पीछा किए जाने के दौरान हुई गोलीबारी में एक आदिवासी युवक की मौत मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं ।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ज़िला मजिस्ट्रेट जम्मू ने 24 जुलाई को फलियां मंडल के सुरे चक में हुई घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।’’
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध तस्करों का पीछा कर रही थी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम सतवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस दल पर गोलीबारी की गई।
उन्होंने बताया,‘‘ आमने-सामने की गोलीबारी में एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया और उसे जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में युवक की मौत हो गई।’’
जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई सूचना के अनुसार घटना को गंभीरता से लेते हुए ज़िला मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है।
प्रवक्ता ने कहा, "जांच जम्मू दक्षिण के उप-मंडल मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।"
इस बीच गुज्जर समुदाय ने शुक्रवार को गोलीबारी में युवक की मौत की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों, प्रशासन और पुलिस ने मृतक के परिजनों को 35 लाख रुपये का मुआवजा और एक नौकरी देने की घोषणा की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 01:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

