देश की खबरें | वायरस के स्वरूप जेएन.1 का पता लगाने के लिए सभी नमूनों के जीनोम अनुक्रमण का आदेश : मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि वाले नमूनों का जीनोम अनुक्रमण करने के निर्देश दिए हैं ताकि जेएन.1 स्वरूप के मामलों का पता लगाया जा सके।
नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि वाले नमूनों का जीनोम अनुक्रमण करने के निर्देश दिए हैं ताकि जेएन.1 स्वरूप के मामलों का पता लगाया जा सके।
मंत्री ने पीटीआई की वीडियो सेवा से बातचीत में कहा कि सरकार ने कोविड परीक्षण बढ़ा दिया है और बुधवार को 636 नमूनों की जांच की गई।
भारद्वाज ने बुधवार को दिल्ली में वायरस के जेएन.1 स्वरूप के पहले मामले की पुष्टि की थी।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने संक्रमण की पुष्टि वाले सभी मामलों के जीनोम अनुक्रमण के निर्देशों को दोहराया है, ताकि नए स्वरूप के मामलों की संख्या की पुष्टि की जा सके। कल तीन स्वरूपों की पुष्टि की गई थी, जिनमें से दो पुराने ओमिक्रॉन स्वरूप के थे और एक मामला नये जेएन.1 स्वरूप का पाया गया। अच्छी बात यह है कि नए स्वरूप से पीड़ित जिस मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसे छुट्टी दे दी गई है।’’
मंत्री ने कहा कि मरीज 52 साल की एक महिला थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘महिला मरीज को कोई गंभीर समस्या नहीं थी।’’
मंत्री ने कहा कि फिलहाल कोविड-19 के चार मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
भारद्वाज ने उन लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने का आग्रह किया, जो लंबे समय से अस्वस्थ हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

