देश की खबरें | गोवा में विपक्षी दलों ने राज्यपाल मलिक के तबादले को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के तबादले को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए मंगलवार को विपक्षी दलों ने कहा कि ‘‘सच’’ बोलने और कोविड-19, पर्यावरण तथा महादयी नदी जल विवाद जैसे मूल मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाने के कारण उनका तबादला किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 18 अगस्त गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के तबादले को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए मंगलवार को विपक्षी दलों ने कहा कि ‘‘सच’’ बोलने और कोविड-19, पर्यावरण तथा महादयी नदी जल विवाद जैसे मूल मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाने के कारण उनका तबादला किया गया।

गोवा के राज्यपाल मलिक का तबादला कर उन्हें मेघालय का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़े | Swine flu: कोरोना महामारी के बीच देश पर मंडरा रहा है स्वाइन फ्लू का संकट, जुलाई तक 2 हजार से ज्यादा केस आए सामने.

कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने कहा कि मलिक का तबादला सच बोलने की वजह से किया गया।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने और प्रबंधन के अलावा, कर्नाटक द्वारा महादयी नदी के जल को मोड़ने, अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने, मितव्ययिता उपाय जैसे प्रमुख मुद्दों पर राज्यपाल सच और हर गोवावासी की भावनाओं के साथ खड़े हुए।’’

यह भी पढ़े | Meerut Shocker: यूपी के मेरठ में महिला के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला, अपस्ताल ले जाने के बजाय लोग बनाते रहें VIDEO.

उन्होंने कहा, ‘‘सच और भाजपा एक साथ नहीं रह सकते।’’

कामत ने कहा कि दुख की बात है कि मलिक जैसे ईमानदार व्यक्ति का ऐसे समय में तबादला कर दिया गया, जब गोवा को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

उन्होंने कहा कि मलिक ने आम आदमी, पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा करने के एकमात्र उद्देश्य से ही हर कदम उठाया।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मलिक हमेशा राज्य की खराब अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित रहे और लगातार सरकार को मितव्ययिता उपाय अपनाने और फिजूल खर्च रोकने की सलाह देते थे।’’

उन्होंने कहा कि उनके तबादले से गोवा के लोगों को यकीनन दुख हो रहा होगा।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के प्रमुख विजय सरदेसाई ने बताया कि मलिक ने तटीय राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर सच बोला।

सरदेसाई ने एक बयान में कहा, ‘‘उन्होंने महादयी मुद्दे और नए राज भवन के विरोध सहित अन्य मितव्ययिता उपाय को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अशिष्ट होने को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाए।’’

जीएफपी प्रमुख ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने को लेकर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल को अतिरिक्त प्रभार देने को कैसे सही ठहराया जा सकता है, जबकि महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले हैं और उससे सबसे अधिक लोगों की जान भी वहीं गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गोवा में 17 अगस्त तक कोविड-19 के 11,994 मामले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\