देश की खबरें | भारत-चीन मामले में दुष्प्रचार कर रहे हैं विपक्षी दल : वीके सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत-चीन मामले को लेकर विपक्षी दल इस तरह दुष्प्रचार कर रहे हैं जैसे चीन ने उन्हें खरीद लिया हो। सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना का मनोबल बढाया है और चीन को गलवान घाटी से पीछे हटना पड़ा है।

जयपुर, आठ जुलाई केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत-चीन मामले को लेकर विपक्षी दल इस तरह दुष्प्रचार कर रहे हैं जैसे चीन ने उन्हें खरीद लिया हो। सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना का मनोबल बढाया है और चीन को गलवान घाटी से पीछे हटना पड़ा है।

केन्द्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री सिंह भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान द्वारा ‘वर्तमान परिदृश्य में भारत और चीन सम्बन्ध’ विषय पर आयोजित आनलॉइन संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े | विदेश मंत्रालय का दावा, कुलभूषण जाधव को पुनर्विचार याचिका नहीं दायर करने के लिए पाकिस्तान ने किया मजबूर.

भाजपा द्वारा जारी बयान के अनुसार सिंह ने कहा, ‘‘चीन सीमा पर हमेशा गलत दावे के साथ हरकतें करता रहता है और पड़ोसी देशों पर दवाब बनाता है।'’

उन्होंने कहा, ‘‘एल.ए.सी. (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर पिछले दिनों हमें दबाने की कोशिश की गई लेकिन हमारी सेना ने डटकर मुकाबला किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना का मनोबल बढ़ाया और कार्रवाई करने के लिए सेना को 'फ्री हैण्ड' दिया।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के बिहार में 749 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 13,274 हुई: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने कहा, ‘‘कूटनीतिक रणनीति के तहत हमने चीन पर दवाब बनाया जिसके चलते चीन को गलवान घाटी से पीछे हटना पड़ा। जिसका पूरी दुनिया में भारत को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।'’

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि विपक्षी दल भारत-चीन मामले को लेकर इस तरह से दुष्प्रचार कर रहे हैं जैसे कि चीन ने विपक्षी दलों की खरीद-फरोख्त कर ली है।

उन्होंने कहा, ‘‘पंडित नेहरू से लेकर और आगे जब तक कांग्रेस का राज रहा इन्हें सेना को लेकर यही डर सताता रहा कि कहीं सेना इनका तख्तापलट ना कर दे, इसलिए यह सेना का मनोबल गिराते रहे।’’

संगोष्ठी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\