ताजा खबरें | झूठ फैला रहे हैं विपक्षी दल, मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं: पटनायक
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दल झूठ फैला रहे हैं और मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं।
कोरापुट/ नबरंगपुर (ओडिशा), चार मई ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दल झूठ फैला रहे हैं और मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं।
पटनायक ने आदिवासी बहुल कोरापुट और नबरंगपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित किया तथा लोगों से पूछा कि क्या वे उनकी सरकार से खुश हैं।
बीजद प्रमुख ने लोगों से यह भी पूछा कि क्या नवीन पटनायक अच्छे व्यक्ति हैं और क्षेत्र के गरीब तथा आदिवासियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाएं उन तक पहुंच रही हैं या नहीं।
पटनायक के प्रश्न पर भीड़ ने तेज आवाज में ‘हां’ कहा और नवीन पटनायक जिंदाबाद के नारे लगाए।
पटनायक ने इस पर कहा, ‘‘अगर नवीन पटनायक अच्छे हैं तो उन्हें आशीर्वाद दें और शंख पर वोट दें।’’
पटनायक ने कहा, ‘‘विपक्षी दल झूठ फैला रहे हैं और लोगों के लिए मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं।’’
इन रैलियों में पटनायक के करीबी वी के पांडियन, बीजद के नबरंगपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रदीप माझी, कोरापुट लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार कौशल्या हिकाका और विभिन्न विधानसभा सीट के उम्मीदवार मौजूद थे।
पांडियन और माझी दोनों ने विपक्ष की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि भाजपा नेता कई कल्याणकारी योजनाओं और श्री जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना का भी विरोध कर रहे थे।
पार्टी के नेताओं ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)