Operation Kaveri: सूडान से 231 भारतीयों का एक और जत्था स्वदेश लौटा
हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को वापस लाने के भारत के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत मंगलवार को 231 भारतीय स्वदेश लौटे. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, दो मई: हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को वापस लाने के भारत के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत मंगलवार को 231 भारतीय स्वदेश लौटे. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी दी. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और विमान अहमदाबाद में उतरा. कुल 231 यात्री सुरक्षित घर पहुंचे.’’यह भी पढ़ें: Operation Kaveri: सूडान से 186 भारतीयों का एक और जत्था स्वदेश लौटा
भारत ने हिंसा से प्रभावित सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए पिछले सप्ताह ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया था. ज्ञात हो कि सोमवार को इस अभियान के तहत 186 भारतीय कोच्चि पहुंचे थे जबकि रविवार को 229 भारतीय बेंगलूरू पहुंचे थे. इसके एक दिन पहले 365 भारतीय नागरिक दिल्ली आए. वहीं, इस निकासी अभियान के तहत शुक्रवार को दो जत्थों में 754 नागरिक भारत लौटे थे.
‘ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत ने जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है. सूडान से निकाले जाने के बाद भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के इस शहर में लाया जा रहा है. भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है ताकि सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने में सुविधा हो सके.
सूडान में करीब 3,000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. सूडान से निकासी अभियान में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा, आईएनएस तेग और आईएनएस तरकश शामिल हैं. इसके अलावा भारतीय वायु सेना का विमान भी इसमें शामिल है. इस अभियान के तहत पोर्ट सूडान और जेद्दा में जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है. सूडान में सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

