देश की खबरें | मेघालय के अस्पताल में ओपीडी, आपात सेवाएं बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान के परिसर को संक्रमणमुक्त किये जाने तक ओपीडी और आपात सेवाओं को बंद कर दिया गया है।
शिलॉन्ग, 10 जुलाई मेघालय के उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान के परिसर को संक्रमणमुक्त किये जाने तक ओपीडी और आपात सेवाओं को बंद कर दिया गया है।
अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार बीएसएफ के एक कर्मी की एक जुलाई को आरटी-पीसीआर जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट में उसके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कर्मी को चार जुलाई को हड्डी रोग विभाग के सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीएसएफ कर्मी को बुखार हो गया और उसकी कोविड-19 की जांच की गई, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
अस्पताल ने एक बयान में कहा कि कई लोग मरीज के सम्पर्क में आए थे इसलिए अस्पताल को संक्रमण मुक्त किए जाने की जरूरत है और उसके सम्पर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़े | बिहार: चंपारण जिले में मुठभेड़ के दौरान 4 नक्सली ढेर, कई अत्याधुनिक हथियार बरामद.
उसने कहा कि ओपीडी और आपात सेवाएं बंद की गई है। हालांकि आंतरिक सेवाएं जारी रहेंगी।
इस बीच, मेघालय में बीएसएफ के सीमावर्ती मुख्यालय में एक दिन में कोविड-19 के 38 मामले सामने आने के बाद उसे निरुद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया।
स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने बताया कि पहले बीएसएफ के 10 कर्मी संक्रमित पाए गए थे और शाम को अन्य 28 कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
राज्य में कोविड-19 के कुल 142 मामले हैं और इसके अलावा दो लोगों की इससे जान जा चुकी है। वहीं अभी 95 लोगों का इलाज चल रहा है और 45 लोग ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)