देश की खबरें | ओ पी धनखड़ बने हरियाणा प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने रविवार को हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह सुभाष बराला की जगह लेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़/नयी दिल्ली, 19 जुलाई भाजपा ने रविवार को हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह सुभाष बराला की जगह लेंगे।

भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’’

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर की बात, कोरोना और बाढ़ की स्थिति का लिया अपडेट.

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के स्थान पर उनकी नियुक्ति हुई है। बराला का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका था। राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी उनके विकल्प की तलाश कर रही थी।

जाट समुदाय से आने वाले धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने को राज्य में जातिगत समीकरणों को संतुलित करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां राजनीति जाटों और गैर-जाटों के इर्द-गिर्द घूमती है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गैर जाट समुदाय से आते हैं। हालांकि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बराला भी जाट समुदाय से ही थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3600 के पार पहुंची: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

साल 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पहली बार अपने दम पर बहुमत मिला। पांच साल बाद पार्टी फिर सत्ता में तो लौटी लेकिन इस बार वह बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई। जननायक जनता पार्टी के समर्थन से खट्टर एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बने।

धनखड़ (58 वर्ष) को 2014 में खट्टर सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बराला भी चुनाव हार गए थे।

प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अपनी नियुक्ति की घोषणा के बाद धनखड़ ने पार्टी आलाकमान का धन्यवाद किया और कहा कि राज्य में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने पीटीआई- से फोन पर कहा, ‘‘मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पार्टी आलाकमान का धन्यवाद करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\