देश की खबरें | ओ पी धनखड़ हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने रविवार को हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह सुभाष बराला की जगह लेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 जुलाई भाजपा ने रविवार को हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह सुभाष बराला की जगह लेंगे।

भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2250 नए मामले दर्ज, अब तक 1146 लोगों की हुई मौत: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के स्थान पर उनकी नियुक्ति हुई है। बराला का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका था। राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी उनके विकल्प की तलाश कर रही थी।

जाट समुदाय से आने वाले धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने को राज्य में जातिगत समीकरणों को संतुलित करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां राजनीति जाटों और गैर-जाटों के इर्द-गिर्द घूमती है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गैर जाट समुदाय से आते हैं। हालांकि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बराला भी जाट समुदाय से ही थे।

यह भी पढ़े | कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली पुलिस और AIIMS का प्लाज्मा डोनेशन कैंपेन शुरू, केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने किया शुभारंभ.

साल 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद धनखड़ को खट्टर सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया था। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बराला भी चुनाव हार गए थे।

भाजपा किसान मोर्चा के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के राष्ट्रीय समन्वयक भी रहे हैं।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में धनखड़ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ रोहतक से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह हार गए थे।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\