देश की खबरें | राजग के शासनकाल में सिर्फ अडाणी, अंबानी की आमदनी बढ़ी है : तेलंगाना सरकार के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुछ राज्यों में किसानों की आय दोगुनी होने के केन्द्र के दावों का मजाक बनाते हुए तेलंगाना के कृषि मंत्री सिंगिरेड्डी निरंजन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में सिर्फ अडाणी, अंबानी की आमदनी बढ़ी है।

हैदराबाद, 19 जुलाई कुछ राज्यों में किसानों की आय दोगुनी होने के केन्द्र के दावों का मजाक बनाते हुए तेलंगाना के कृषि मंत्री सिंगिरेड्डी निरंजन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में सिर्फ अडाणी, अंबानी की आमदनी बढ़ी है।

रेड्डी ने एक बयान में कहा कि देश में उर्वरकों, डीजल और पेट्रोल की कीमत दोगुनी करके उन्होंने कृषि क्षेत्र में निवेश की लागत दोगुनी कर दी है।

उन्होंने कहा कि देश में उपजने वाले 53 अनाजों में से सिर्फ 29 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित है और उनमें से सिर्फ मुख्य रूप से चार-पांच फसलों की खरीद ही एमएसपी पर होती है। उन्होंने दावा किया कि उनमें से भी महज 25 प्रतिशत उपज की ही खरीद हो पाती है।

मंत्री ने आरोप लगाया कि भारत में उपयुक्त मात्रा में उपजने वाली फसल का आयात इसका सबूत है कि केन्द्र सरकार के फैसले ‘‘कृषि विरोधी और किसान विरोधी हैं।’’

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार कृषि क्षेत्र के लिए बिना किसी विस्तृत नीति या योजना के किसानों के संबंध में फैसले लेने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\