जरुरी जानकारी | ओएनजीसी को चौथी तिमाही में 248 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की शीर्ष तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी ने बताया कि मार्च 2023 तिमाही के दौरान उसे 247.70 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। विवादित कर देनदारी के लिए 12,100 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान करने के चलते उसे यह घाटा हुआ।

नयी दिल्ली, 27 मई भारत की शीर्ष तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी ने बताया कि मार्च 2023 तिमाही के दौरान उसे 247.70 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। विवादित कर देनदारी के लिए 12,100 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान करने के चलते उसे यह घाटा हुआ।

ओएनजीसी को जनवरी-मार्च 2022 के दौरान 8,859.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

सेवा कर विभाग ने जमीन के नीचे से उत्पादित कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस पर राज्य और केंद्र सरकार को भुगतान की जाने वाली रॉयल्टी पर सेवा कर देने की मांग की थी। कंपनी ने इन मांगों को अदालत में चुनौती दी थी।

यह मामला अभी लंबित है, लेकिन कंपनी ने सावधानी के तहत इस मद में 32 मार्च 2023 तक कुल 12,100 करोड़ रुपये जमा किए हैं।

ओएनजीसी ने कहा कि वह कानूनी राय के आधार पर विभिन्न मंचों के सामने इस मांग का विरोध करना जारी रखेगी। कंपनी के अनुसार कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के संबंध में रॉयल्टी पर सेवा कर/जीएसटी लागू नहीं है।

कंपनी ने बताया कि जनवरी-मार्च 2023 में उसका राजस्व 5.2 फीसदी बढ़कर 36,293 करोड़ रुपये हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े