देश की खबरें | डीआरडीओ प्रमुख समीर वी कामत को एक वर्ष का सेवा विस्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख समीर वी कामत का कार्यकाल सोमवार को एक साल के लिए बढ़ा दिया। कामत का कार्यकाल अब मई 2026 तक रहेगा।
नयी दिल्ली, 26 मई केंद्र सरकार ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख समीर वी कामत का कार्यकाल सोमवार को एक साल के लिए बढ़ा दिया। कामत का कार्यकाल अब मई 2026 तक रहेगा।
कामत को यह दूसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है।
कामत एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हैं और उन्हें 25 अगस्त 2022 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीडीआरएंडडी) के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
उन्हें पिछले वर्ष 27 मई को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था, जो इस महीने खत्म होना वाला था।
कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मौलिक नियम 56 (डी) के तहत डीडीआरएंडडी सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में कामत की सेवा को 1 जून 2025 से 31 मई 2026 तक या अगले आदेश तक एक साल की अवधि के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
यह नियम केंद्र सरकार को चुनिंदा पदों पर कार्यरत लोगों की सेवाएं सार्वजनिक हित में बढ़ाने की अनुमति देता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)