देश की खबरें | गुजरात में मकान ढहने से एक महिला की मौत, तीन अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के भावनगर में मंगलवार सुबह तीन मंजिला मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भावनगर, 14 दिसंबर गुजरात के भावनगर में मंगलवार सुबह तीन मंजिला मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया घटना उस समय हुई जब परिवार के चारों सदस्य सो रहे थे। मकान ढहने के बाद वे मलबे में दब गए।

अधिकारी ने कहा कि बाद में एक बचाव टीम ने चारों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सिद्धिबेन सोनी (20) के रूप में हुई है, जिसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल तीन अन्य लोगों में महिला के ससुराल वाले और पति शामिल हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मकान शहर के भदेवा नी शेरी मोहल्ले में स्थित है। दशकों पुरानी यह इमारत खस्ताहाल हो चुकी है।

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय नगर निकाय ने परिवार के सदस्यों को मकान खाली करने के लिये नोटिस जारी किया था, लेकिन वे फिर भी वहीं रहते रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\