Chhattisgarh: कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की तड़प कर मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है. कोरबा जिले की वन मंडल अधिकारी प्रियंका पांडेय ने सोमवार को बताया कि जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में दिलमोती राठिया (46) की मौत हो गई है. पांडेय ने बताया कि सुबह गीतकुंवारी गांव की दिलमोती राठिया गांव की अन्य महिलाओं के साथ कुदमुरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत घाटीतराई गांव के जंगल में तेंदूपत्ता संग्रहण करने गई थी. इस दौरान एक जंगली हाथी से महिलाओं का सामना हो गया.
वन अधिकारी ने बताया कि हाथी को देखकर महिलाएं वहां से भागने लगीं लेकिन इस दौरान हाथी ने दिलमोती राठिया को कुचलकर मार डाला.उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. यह भी पढ़े: Elephant Attack: केरल में जंगली हाथी ने ली 26 साल की महिला टूरिस्ट की जान, डिनर करके लौट रही थीं टेंट कैंप
पांडेय ने बताया कि मृत महिला के परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता दी गई है। शेष राशि 5.75 लाख रुपए सभी औपचारिकता पूर्ण होने के बाद दी जाएगी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2021 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

