देश की खबरें | दवा तोसिलिजुमाब की कालाबाजारी करने पर एक व्यक्ति धरा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल में लायी जाने वाली दवा तोसिलिजुमाब को अंकित मूल्य से तीन गुणा अधिक दाम पर कथित रूप से बेचने को लेकर यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, चार अगस्त कोरोना वायरस संक्रमण के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल में लायी जाने वाली दवा तोसिलिजुमाब को अंकित मूल्य से तीन गुणा अधिक दाम पर कथित रूप से बेचने को लेकर यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि अजाम नासिर खान (30) यह दवा एक लाख रूपये में बेच रहा था। संदेह है कि वह अंतरराज्यीय गोरखधंधे का हिस्सा है। वह उत्तराखंड के काशीपुर का रहने वाला है।

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में 259 नए मामले पाए गए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7075 हुई: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी के अनुसार जब कोविड-19 के मरीज के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बहुत घट जाता है तब इस दवा की सूई लगायी जाती है।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की इकाई नौ को सूचना मिली थी कि उपनगर बांद्रा में कुछ लोग बिना किसी डॉक्टरी पर्चे के तोसिलिजुमाब इंजेक्शन एक्टेम्रा 400 एमजीको बहुत ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं। अधिकारी के अनुसार फिर अपराध शाखा और खाद्य एवं औषध प्रशासन के अधिकारियों ने जाल बिछाया और खान को पकड़ा। खान के पास से इस दवा की 15 शीशियां जब्त की गयी हैं।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद से लेकर भूमिपूजन तक, पढ़े पूरी टाइमलाइन.

खान ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में एक दवा दुकानदार ने उसे ये दवा दी थी।

अधिकारी के मुताबिक एक स्थानीय अदालत ने खान को सात अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\