बिहार में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 1 की मौत, 5 घायल
बिहार के सुपौल जिले में शुक्रवार को एक कार और एक ट्रक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक नवविवाहित दंपत्ति समेत पांच लोग घायल हो गए।
पटना: बिहार के सुपौल जिले में शुक्रवार को एक कार और एक ट्रक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक नवविवाहित दंपत्ति समेत पांच लोग घायल हो गए. किशनपुर पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर कोसी महासेतु के टोल प्लाजा के निकट हुई। कार का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे गाड़ी विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। कार में छह लोग सवार थे. इसी जिले के शिवनगर गांव में शादी के बाद दुल्हे का परिवार सुपौल स्थित अपने घर लौट रहा था.
घायलों में नवविवाहित दंपत्ति शामिल है. सभी को पहले सरायगढ़ भापतियाही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया और बाद में सुपौल के सदर अस्पताल में भेज दिया गया। संजू कुमार नाम के 22 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.
संबंधित खबरें
India Beat England In T20 World Cup Semi Final 2026: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण
India vs England, 2nd Semi-Final Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने अहमदाबाद का टिकट किया कंफर्म, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला; यहां देखें IND बनाम ENG मैच का स्कोरकार्ड
Australia Women vs India Women Only Test Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौते टेस्ट में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
India vs England, 2nd Semi-Final Match Scorecard: वानखेड़े में टीम इंडिया की आई आंधी, इंग्लैंड के सामने रखा 254 रनों का टारगेट, संजू सैमसन और शिवम दुबे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
\