बालेश्वर, दो अगस्त जिले में भोज के दौरान विषाक्त भोजन खाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि कम से कम 50 लोग डायरिया के कारण बीमार हो गए । एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले के भोगराय ब्लॉक के दारुहा गांव में शनिवार को आयोजित भोज में 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि भोज के दो दिन बाद विषाक्त भोजन करने वालों की तबियत बिगड़ने लगी।
जालेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में करीब 50 लोगों का इलाज किया गया और ‘विषाक्त भोजन के कारण’’ हुए डायरिया से 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अन्य लोगों ने स्थानीय दवा दुकान से दवाई ली थी।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र और जिला मुख्यालय के अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंची है।
इस बीच, प्रभावित क्षेत्र से लौटते समय एक एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में ड्राइवर सहित पांच लोग घायल हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY