एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार : वन मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में एक गर्भवती जंगली हथिनी की मौत के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार : वन मंत्री
जियो

पालक्कड़, पांच जून केरल में एक गर्भवती जंगली हथिनी की मौत के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

केरल के वन मंत्री के. राजू ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया गया है। मामले में कुछ और आरोपी भी हैं, उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, राज्य वन मंत्री ने कहा- जल्द ही सब पकड़े जाएंगे.

उन्होंने बताया कि वन और पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे है और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

राज्य वन विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ केएफडी (केरल वन विभाग) ने हथिनी की मौत मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: भारत सरकार ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 'माई लाइफ, माई योगा' प्रतियोगिता को किया लॉन्च: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस घटना की देशभर में व्यापक स्तर पर आलोचना हो रही है।

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और भाजपा सांसद एंव पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी घटना की निंदा की है।

वन विभाग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया था कि हथिनी की मौत की घटना के संबंध में तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और दो अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

विभाग ने कहा था कि ऐसे कोई प्रमाण नहीं हैं कि पटाखों से भरा अन्नानास खाने के कारण हथिनी के निचले जबड़े को नुकसान हुआ और ‘‘यह महज एक संभावना’’ हो सकती है।

ऐसा संदेह है कि 15 वर्षीय हथिनी ने पटाखों से भरा अन्नानास खा लिया जो उसके मुंह में फट गया, जिसके एक सप्ताह बाद 27 मई को वेलियार नदी में उसकी मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).